मुठभेड़ में पुलिस ने पकड़े दो शातिर वाहन चोर
- सहारनपुर में थाना मिर्जापुर पुलिस ने गिरफ्तार किए गए शातिर चोर।
मिर्जापुर [24CN]। थाना मिर्जापुर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की बाइक व अवैध असलाह बरामद कर लिया।
मिली जानकारी के अनुसार थाना मिर्जापुर पुलिस की चैकिंग के दौरान खारा पावर हाऊस के पास बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ में दो बदमाशों अकरम पुत्र अकबर व परवेज पुत्र जरीन निवासीगण पथरवा थाना बेहट को दबोच उनके कब्जे से एक नाजायज तमंचा, नाजायज चाकू व चोरी की दो बाइकें बरामद कर ली। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ वांछित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
