पुलिस ने दबोचे दो शातिर वाहन चोर, दो मोटरसाइकिलें की बरामद
- सहारनपुर में देवबंद पुलिस द्वारा दबोचे गए वाहन चोर।
सहारनपुर। कोतवाली देवबंद पुलिस ने वाहन चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद कर ली।
मिली जानकारी के अनुसार आज सोमवार को वादी ने लिखित तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात चोरों ने उसकी मोटरसाइकिल संख्या एचआर-02डब्ल्यू-6137 चोरी कर ली है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा-303(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी थी।
थाना देवबंद पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक रोजंत त्यागी व उपनिरीक्षक देवेंद्र भाटी के नेतृत्व में मुकदमा उपरोक्त में त्वरित कार्यवाही करते हुए दो शातिर वाहन चोर शिवा पुत्र सुखविंदर निवासी रास्तम थाना देवबंद व विशु पुत्र नरेश सैनी निवासी इंदिरा विहार कालोनी थाना गंगनहर रूड़की उत्तराखंड को बाला सुंदरी मंदिर के पीछे देवीकुंड से आगे ग्राम बाबूपुर नगली मार्ग से चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक अन्य मोटरसाइकिल संख्या यूपी11एक्यू 4435 के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी का चालान काटकर जेल भेज दिया।
