shobhit University Gangoh
 

पुलिस के हत्थे चढ़े दो शातिर चोर, चोरी की बाइक बरामद

पुलिस के हत्थे चढ़े दो शातिर चोर, चोरी की बाइक बरामद
  • सहारनपुर में पुलिस द्वारा दबोचे गए शातिर चोर व बरामद बाइक

सहारनपुर [24CN]। नगर कोतवाली पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की एक बाइक बरामद कर ली।

मिली जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली पुलिस द्वारा निरीक्षक सतीश कुमार व उपनिरीक्षक अवशेष भाटी के नेतृत्व में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जोगियान पुल से दो शातिर वाहन चोरों आमिर पुत्र खुर्शीद अहमद निवासी मौहल्ला मटियामहल जाफरनवाज नगर कोतवाली व हर्ष पुत्र प्रशांत चौधरी निवासी सम्राट विक्रम कालोनी निवासी थाना मंडी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दबोचे गए आरोपियों के कब्जे से चोरी की बाइक व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान काटकर जेल भेज दिया।

Jamia Tibbia