दो बदमाशों को पकडकर पुलिस ने चोरी की दो घटनाओ का खुलास किया
आरोपियो से चेारी की बाईक व ढाई हजार की नकदी भी बरामद की
नकुड 29 दिसबंर इंद्रेश। कोतवाली पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफतार कर उनके कब्जे से चेारी गये आभुषण व ढाई हजार रूपये नकदी बरामद करने का दावा किया है।
विगत 18 दिसबंर को कपूरी निवासी तौफिक ने नगर के पुराने बस अडडे से बाईक चोरी होने की तहरीर कोतवाली मे दी थी। तौफिक अपनी पत्नी के साथ बाईक से नकुड आया था। इसके अलावा 24 दिसबंर को भैरमउ निवासी मिनाक्षी ने उसके व उसके पडौस के घर से सोने चांदी के गहने व दस हजार रूपये नकद चोरी होने की तहरीर कोतवाली मे दी थी। कोतवाल धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार को अंबेहेटा रोड से पुलिस ने दो युवको को गिरफतार किया। उनकी पहचान भैरमउ निवासी नीरज पुत्र प्रमोद व दीपक उर्फ दिप्पा पुत्र प्रमोद के रूप मे हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी गयी बाईक , दो जोडी पाजेब व चांदी के तीन सिक्के ढाई हजार रूपये नकद बरामद किये है।
पुलिस ने आरोपियो ंको न्यायालय मे पेश कर जेल भेज दिया है। प्रभारी निरिक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी नीजर पर दस अपराधिक मुकदमे दर्ज है। जबकि दीपक पर भी करीब एक दर्जन अपराधिक मकदुमे दर्ज है।
