मुठभेड़ में पुलिस ने दबोचे तीन शातिर लुटेरे, नगदी व सामान बरामद
- सहारनपुर में देवबंद पुलिस द्वारा मुठभेड़ में पकड़े गए शातिर लुटेरे।
देवबंद [24CN]। कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से लूटी गई नगदी, मोबाइल, बाइक व अवैध असलाह बरामद कर जेल भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार देवबंद कोतवाली पुलिस ने थाना प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा, निरीक्षक सिराजुद्दीन, उपनिरीक्षक ललित तोमर, सुनील कुमार व नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे चैकिंग अभियान के तहत गांव कासिमपुर फाटक के समीप शमशान घाट से मुठभेड़ में तीन शातिर बदमाशों सलीम पुत्र इसरार निवासी खेड़ीखुर्द थाना लक्सर जिला हरिद्वार हाल निवासी रोशन कालोनी कस्बा व थाना देवबंद, मौहम्मद आसिफ पुत्र मौ. यूसुफ व यशपाल पुत्र राजकुमार शर्मा निवासीगण रोशन कालोनी कस्बा व थाना देवबंद को दबोच लिया।
पुलिस ने दबोचे गए बदमाशों के कब्जे से दो तमंचे 315 बोर, तीन जिंदा व दो खोखा कारतूस, एक तमंचा 12 बोर, एक जिंदा व एक खोखा कारतूस, लूटा गया एक मोबाइल, 47 हजार 500 रूपए की नगदी व दो बाइकें बरामद कर ली।
थाना प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा ने बताया कि बदमाशों के कब्जे से बरामद नगदी व कागजात बदमाशों ने देवबंद कोतवाली व थाना नागल क्षेत्र से लूटा था। पुलिस ने तीनों आरोपियों का चालान काटकर जेल भेज दिया।
