पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान घायलावस्था में दबोचा 50 हजार का इनामी बदमाश, दूसरा फरार

पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान घायलावस्था में दबोचा 50 हजार का इनामी बदमाश, दूसरा फरार
  • सहारनपुर में चिलकाना पुलिस द्वारा मुठभेड़ में घायलावस्था में पकड़ा गया वांछित आरोपी।

सहारनपुर। थाना चिलकाना पुलिस ने लूट के मुकदमे में वांछित चल रहे 50 हजार रूपए के इनामी बदमाश को मुठभेड़ के दौरान घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया। जबकि दूसरा फरार होने में सफल रहा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल, 5 जिंदा, 7 खोखा कारतूस 312 बोर, नगदी,  एक आधार कार्ड, एक मोबाइल फोन व बिना प्लेट लगी मोटरसाइकिल बरामद कर ली।

मिली जानकारी के अनुसार थाना चिलकाना पुलिस ने थाना प्रभारी विनोद कुमार व उपनिरीक्षक चंद्रपाल सिंह ने साइफन पुलिया से बुड्ढाखेड़ा जाने वाले मार्ग पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चैकिंग की जा रही थी। इसी दौरान साइफन पुलिया की ओर से दो संदिग्ध व्यक्ति काले रंग की बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाइकिल पर आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर दोनों व्यक्ति अचानक मोटरसाइकिल मोड़ कर दाहिनी ओर भागने लगे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उनका पीछा किया। लगभग 100 मीटर आगे जाकर अपने आपको घिरा देखकर बदमाशों द्वारा मोटरसाइकिल गिराकर पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने लगे। पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा की गई सूक्ष्म जवाबी फायरिंग में एक बदमाश दोनों पैरों में गोली लगने से घायल हो गया जिसे पुलिस ने बल प्रयोग कर गिरफ्तार कर लिया। जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर जंगलों के रास्ते फरार हो गया जिसकी तलाश काफी देर तक पुलिस ने काम्बिंग की परंतु उसका कहीं पता नहीं चल सका।

घायल बदमाश की पहचान बिलाल पुत्र जमशेद निवासी ग्राम टोडरपुर थाना चिलकाना के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल, पांच जिंदा व सात खोखा कारतूस 312 बोर, 3100 रूपए की नगदी, आधार कार्ड, 1 मोबाइल फोन व बिना नम्बर प्लेट लगी मोटरसाइकिल बरामद कर ली। घायल बदमाश शातिर किस्म का अपराधी है जिसके खिलाफ अलग-अलग थानों में लगभग 28 मुकदमें दर्ज हैं और उस पर पुलिस द्वारा 50 हजार रूपए के इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।


Leave a Reply