अलग-अलग मामलों में पुलिस ने आरोपी पकड़े, भेजे जेल

सहारनपुर। थाना सरसावा पुलिस ने अलग-अलग मामलों में वांछित आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली।

मिली जानकारी के अनुसार थाना सरसावा पुलिस द्वारा थाना प्रभारी सूबेसिंह के निर्देशन व उपनिरीक्षक अश्विनी कुमार के नेतृत्व में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने दो वांछित आरोपियों फरमान पुत्र नईम व रिजाय पुत्र भूरा निवासीगण गांव बीदपुर को गांव जयरामपुर जाने वाले चौराहे से गिरफ्तार कर लिया।

थाना प्रभारी सूबेसिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ थाना सरसावा में वादी की पुत्री के साथ मारपीट करने व खींचकर कब्रिस्तान में ले जाकर बलात्कार करने, कपड़े फाडऩे व जान से मारने की धमकी देने के सम्बंध में मुकदमा दर्ज कराया था। इसी थाना पुलिस ने उपनिरीक्षक विकास सिंघल के नेतृत्व में जयरामपुर चौराहे के पास से एक शराब तस्कर मुकेश पुत्र हरिराम निवासी गांव जयरामपुर थाना सरसावा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 12 बोतल देशी शराब हरियाणा मार्का बरामद कर ली। इसी थाना पुलिस ने दहेज उत्पीडऩ के मामले में न्यायालय जेएम प्रथम सहारनपुर द्वारा जारी किए गए वारंट के आधार पर आरोपी पंकज पुत्र दलमीर निवासी चतरसाली थाना सरसावा को दबोच लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों का चालान काटकर जेल भेज दिया।