पुलिस ने दबोचा दुष्कर्म का आरोपी

- सहारनपुर में पुलिस द्वारा दबोचा गया आरोपी।
सहारनपुर [24CN]। देहात कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली। मिली जानकारी के अनुसार थाना देहात कोतवाली पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार चाहल व उपनिरीक्षक जितेंद्र यादव के नेतृत्व में वांछित व वारंटी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बिजोपुरा नहर पुल के पास से दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक आरोपी अहमद पुत्र बुंदू हसन निवासी मालाहेड़ी थाना बेहट को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी का चालान काटकर जेल भेज दिया।