पुलिस ने मुठभेड़ में घायलावस्था में दबोचा एक शातिर गौकश, दूसरा फरार
- सहारनपुर में गंगोह पुलिस द्वारा मुठभेड़ में घायलावस्था में दबोचा गया शातिर गौकश।
सहारनपुर। गंगोह कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक शातिर गौकश को घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया। जबकि दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा। जनपद पुलिस द्वारा एसएसपी अभिनंदन सिंह के निर्देश पर अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत गंगोह कोतवाली पुलिस मुठभेड़ में एक गौकशी के आरोपी को घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार होने में सफल रहा।
पुलिस देर सांय गंगोह से नानौता मार्ग पर न्यू हॉलेंड शोरूम के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन पुलिस को देखकर दोनों तेजी से भागने लगे। कुछ दूरी पर आम के बाग के पास मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई। पुलिस टीम को अपने करीब आता देख बदमाशों ने पेड़ की आड़ लेकर पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया और मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। दूसरा बदमाश जंगल के रास्ते अंधेरे फायदा उठाकर फरार हो गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मरगूल उर्फ गुल्लु पुत्र अब्बास निवासी मोहल्ला नासुरान, कस्बा व थाना नानौता के रूप में हुई है। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके कब्जे से एक तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ गौकशी, आर्म्स एक्ट और मादक पदार्थों से जुड़े संगीन अपराधों में करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश में काफी देर तक कॉम्बिंग की परंतु उसका कहीं पता नहीं चल सका। दबोचा गया आरोपी शातिर किस्म का गौकश है जिसके खिलाफ विभिन्न थाों में गौकशी, आम्र्स एक्ट एवं एनडीपीएस एक्ट के लगभग आधा दर्जन मुकदमें दर्ज हैं।
