पुलिस ने मुठभेड़ में घायलावस्था में 25 हजार के इनामी बदमाश को किया काबू, दूसरा फरार

पुलिस ने मुठभेड़ में घायलावस्था में 25 हजार के इनामी बदमाश को किया काबू, दूसरा फरार
  • सहारनपुर में देहात कोतवाली पुलिस द्वारा मुठभेड़ में दबोचा गया घायल बदमाश।

सहारनपुर। थाना देहात कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक 25 हजार रूपए के इनामी बदमाश को घायलावस्था में दबोच लिया। जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा। पुलिस ने घायल बदमाश के कब्जे से एक तमंचा, दो जिंदा व एक खोखा कारतूस 315 बओर व एक मोटरसाइकिल बरामद कर ली।

मिली जानकारी के अनुसार  थाना देहात कोतवाली पुलिस देवला बाईपास के समीप वाहन चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो व्यक्ति आते दिखाई दिए। संदिग्ध होने पर पुलिस ने टार्च की रोशनी से उन्हें रूकने का इशारा किया तो वे पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करते हुए निर्माणाधीन बाईपास की तरफ जाने वाली रोड पर भागने लगे। पुलिस ने जान की परवाह किए बिना बदमाशों का पीछा किया। कुछ दूरी पर जाकर बदमाशों की मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। पुलिस को अपने समीप आता देख बदमाश पुनः पुलिस पार्टी पर फायरिंग करते हुए खेतों के रास्ते फरार होने की कोशिश करने लगे।

पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ फायरिंग की जिसमें एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया जिसे बल प्रयोग कर गिरफ्तार कर दिया। जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल के रास्ते फरार हो गया जिसकी तलाश में पुलिस काफी देर तक काम्बिंग करती रही। घायल बदमाश की पहचान महताब पुत्र इरशाद निवासी ग्राम सलेमपुर भूखड़ी थाना कोतवाली देहात के रूप में हुई। पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया है।


Leave a Reply