चोरी की बाइक समेत पुलिस ने पकड़ा एक आरोपी

चोरी की बाइक समेत पुलिस ने पकड़ा एक आरोपी
  • सहारनपुर में सदर बाजार पुलिस द्वारा पकड़ा गया शातिर व बरामद बाइक।

सहारनपुर। कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को दबोचकर उसके कब्जे से चोरी की दो बाइक बरामद करने में सफलता हासिल कर ली।

कोतवाली सदर बाजार प्रभारी रमेश चंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत 10 अगस्त को वादी उस्मान पुत्र मुस्तकीम निवासी कस्बा व थाना रामपुर मनिहारन द्वारा कचहरी पुल के नीचे से बाइक संख्या यूपी-11बीवी-8770 चोरी होने के सम्बंध में कोतवाली सदर बाजार में मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि आज उनके नेतृत्व में उपनिरीक्षक सतेंद्र शर्मा ने सोफिया स्कूल रोड स्थित रेलवे चिकित्सालय के पास से बाइक चोरी करने वाले शातिर चोर विकास उर्फ विशाल पुत्र शीशपाल निवासी ककराला मानकमऊ थाना कुतुबशेर को दबोच लिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि दबोचा गया आरोपी इससे पहले भी कई बार चोरी के मामले में जेल जा चुका है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसके कब्जे से बरामद दूसरी बाइक यूपी11बीयू-5972 को उसने देवबंद के सराय सैनी मौहल्ले से चोरी की थी। उसने बताया कि वह कोर्ट कचहरी के खर्च व नशे की जरूरत को पूरा करने के लिए चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है।