shobhit University Gangoh
 

पुलिस ने दबोचा नशा तस्कर, डोडा पोस्त चूर्ण बरामद

पुलिस ने दबोचा नशा तस्कर, डोडा पोस्त चूर्ण बरामद
  • सहारनपुर में नानौता पुलिस द्वारा दबोचा गया नशा तस्कर।

नानौता [24CN]। थाना नानौता पुलिस ने एक नशा तस्कर को दबोचकर उसके कब्जे से भारी मात्रा में डोडा पोस्त चूर्ण बरामद कर लिया तथा आरोपी का चालान काटकर जेल भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार थाना नानौता पुलिस द्वारा नशाखोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी शौवीर नागर व उपनिरीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर एक नशा तस्कर वाजिद पुत्र इरशाद निवासी मौहल्ला आर्य नगर कस्बा जलालाबाद थाना थानाभवन जनपद शामली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो किग्रा डोडा पोस्त चूर्ण बरामद कर जेल भेज दिया।

Jamia Tibbia