shobhit University Gangoh
 

पुलिस ने दबोचा नशा तस्कर

पुलिस ने दबोचा नशा तस्कर
  • सहारनपुर में पुलिस द्वारा दबोचा गया शातिर आरोपी।

सहारनपुर [24CN]। थाना तीतरो पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में नाजायज चरस बरामद कर जेल भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार थाना तीतरो पुलिस ने उपनिरीक्षक अशोक कुमार के नेतृत्व में चलाए जा रहे चैकिंग अभियान के तहत बालू बाईपास से एक नशा तस्कर संजय पुत्र राकेश निवासी गांव महंगी थाना तीतरो को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 130 ग्राम नाजायज चरस बरामद कर ली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा-8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

Jamia Tibbia