अवैध शस्त्र के साथ पुलिस ने पकड़ा एक आरोपी

अवैध शस्त्र के साथ पुलिस ने पकड़ा एक आरोपी
  • सहारनपुर में बेहट पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया आरोपी।

बेहट। कोतवाली बेहट पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित चल रहे एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नाजायज असलाह बरामद कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार बेहट कोतवाली पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक योगेश शर्मा व उपनिरीक्षक हरिओम सिंह के नेतृत्व में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बेहट कोतवाली में पंजीकृत चोरी के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी सईद पुत्र नसीम निवासी मौहल्ला दरबार खुर्द कस्बा व थाना कैराना जनपद शामली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देशी तमंचा 315 बोर मय एक जिंदा कारतूस बरामद कर जेल भेज दिया।