पुलिस ने पकड़ा एक शातिर नशा तस्कर
- सहारनपुर में नागल पुलिस द्वारा दबोचा गया शातिर नशा तस्कर।
सहारनपुर। थाना नागल पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 212 ग्राम अवैध स्मैक व 700 रूपए की नगदी बरामद कर ली। बरामद स्मैक की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 45 लाख रूपए बताई जा रही है।
जनपद पुलिस द्वारा डीआईजी अभिषेक सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे आॅपरेशन सवेरा-नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर अभियान के थाना नागल पुलिस ने थाना प्रभारी राजकुमार चैहान व उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह भाटी के नेतृत्व में रात्रि गश्त के दौरान मुजफ्फरनगर-सहारनपुर हाइवे से एक शातिर नशा तस्कर सुशील कुमार पुत्र जगपाल निवासी ग्राम रसूलपुर थाना बुग्गावाला जनपद हरिद्वार उत्तराखंड गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 212 ग्राम अवैध स्मैक, एक इलैक्ट्रानिक कांटा, 700 रूपए की नगदी व एक मोटरसाइकिल संख्या-यूपी11बीएल-5336 बरामद कर ली। पुलिस के अनुसार बरामद स्मैक की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 45 लाख रूपए बताई जा रही है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है तथा उसके नेटवर्क के बारे में जानकारी हासिल कर नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश की जाएगी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा-8/12/29 के तहत चालान काटकर जेल भेज दिया।
