shobhit University Gangoh
 

पुलिस ने पकड़ा एक नशा तस्कर

पुलिस ने पकड़ा एक नशा तस्कर
  • सहारनपुर में मिर्जापुर पुलिस द्वारा दबोचा गया आरोपी।

मिर्जापुर। थाना मिर्जापुर पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 130 ग्राम नाजायज चरस बरामद कर ली।

मिली जानकारी के अनुसार थाना मिर्जापुर पुलिस ने थाना प्रभारी एच. एन. सिंह, उपनिरीक्षक संजीव कुमार व प्रमोद नैन के नेतृत्व में चलाए जा रहे चैकिंग अभियान के तहत आलमपुर-अमादपुर तिराहे से एक नशा तस्कर फुरकान पुत्र मिदा निवासी रायपुर थाना मिर्जापुर को दबोचकर उसके कब्जे से 130 ग्राम नाजायज चरस बरामद कर ली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा-8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

Jamia Tibbia