अवैध तमंचे के साथ पुलिस ने दबोचा एक बदमाश

अवैध तमंचे के साथ पुलिस ने दबोचा एक बदमाश
  • सहारनपुर में नकुड़ पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया बदमाश।

सहारनपुर [24CN]। नकुड़ कोतवाली पुलिस ने एक शातिर बदमाश को दबोचकर उसके कब्जे से नाजायज तमंचा व कारतूस बरामद कर लिए तथा आरोपी का चालान काटकर जेल भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार नकुड़ कोतवाली पुलिस द्वारा एसएसपी आकाश तोमर के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी उमेश रोरिया के नेतृत्व में चैकिंग के दौरान एक शातिर बदमाश शराफत उर्फ छोटे पुत्र लियाकत निवासी मौहल्ला पारसा कस्बा अम्बेहटा पीर थाना नकुड़ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक नाजायज तमंचा 315 बोर व कारतूस बरामद कर उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम की धारा-4/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।