shobhit University Gangoh
 

पुलिस ने दबोचा 25 हजार का इनामी बदमाश

सहारनपुर [24CN]। थाना सदर बाजार पुलिस ने ट्रांसफार्मर व बंदूक चोरी के मामले में वांछित चल रहे 25 हजार रूपए के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ट्रांसफार्मर का सामान व एक तमंचा बरामद कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार गत वर्ष 31 मार्च की रात्रि में थाना सदर बाजार क्षेत्रांतर्गत पाश्र्वनाथ सिटी कालोनी के गोदाम में रखे ट्रांसफामरों से कॉपर चोरी करने तथा गार्ड की दोनाली लाइसेंसी बंदूक ले जाने के सम्बंध में वादी ओमप्रकाश पुत्र कर्मसिंह निवासी ईघरी थाना कुतुबशेर द्वारा थाना सदर बाजार में मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने इस घटना का गत वर्ष आठ अप्रैल को खुलासा करते हुए गार्ड की चोरी की गई बंदूक व चोरी का 65 किग्रा कॉपर बरामद कर लिया था। इस मामले में प्रकाश में आए आरोपी बिलाल पुत्र सलीम निवासी लाला मोहम्मदपुर थाना कंकरखेड़ा जनपद मेरठ की गिरफ्तारी पर एसएसपी आकाश तोमर द्वारा 25 हजार रूपए का इनाम घोषित किया गया था। आज कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर लकड़ी पुल के पास रेलवे के खंडहर पड़े आवासों के पास से बिलाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा 12 बोर मय दो कारतूस व 32 किलो 800 ग्राम कॉपर बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी का चालान काटकर जेल भेज दिया।

Jamia Tibbia