shobhit University Gangoh
 

पुलिस कुल्हेडी मे हुई चोरी का पर्दाफाश किया, पाँच गिरफतार

नकुड [इद्रेश]। थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के गांव कुल्हेडी में हुई चोरी की वारदात का परदाफाश करने का दावा किया है।

प्रभारी निरिक्षक एचएनसिंह ने बताया कि विगत 29 सितंबर हो कुल्हेडी निवासी नदीम ने उसके घर मे अज्ञात चोरो द्वारा चेारी करके चार मोबाईल फोन चेारी करने का आरोप लगाया था। मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने गुरूवार को गंगोह रोड पर कुल्हेडी चैराहे से सुनील उर्फ बीडी, मनीष उर्फ पंड्या, अजय उर्फ काजी, व अश्वनी, व अनिल को गिरफतार किया गया। पुलिस ने आरोपियो के कब्जे से कुल्हेडी से चेारी गये मोबाईल, अवैध चाकु, सफेद धातु के दो कडे व फर्जी नंबर प्लेट लगी एक बाईक बरामद की है।

पुलिस ने बताया कि गिरफतार आरोपियों मे से तीन को पहले भी अपराधिक इतिहास रहा है। उनके खिलाफ थाने मे पहले से मुकदमे दर्ज है। पुलिस ने गिरफतार आरोपियो को जेल भेज दिया है।

Jamia Tibbia