पुलिस ने किया वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, चार शातिर वाहन चोर दबोचे

पुलिस ने किया वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, चार शातिर वाहन चोर दबोचे
सहारनपुर में बेहट पुलिस द्वारा दबोचे गए शातिर वाहन चोर एवं जानकारी देते एसपी ग्रामीण।
  • आरोपियों के कब्जे/निशानदेही पर चोरी की गई 11 मोटरसाइकिलें की बरामद

बेहट। कोतवाली बेहट पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे/निशानदेही पर चोरी की 11 मोटरसाइकिलें बरामद कर ली। एसपी ग्रामीण सागर जैन ने पुलिस लाईन सभागार में पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि बेहट कोतवाली पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक सतपाल भाटी, उपनिरीक्षक महेश चंद्र व उपनिरीक्षक धीरज सिंह के नेतृत्व में चैकिंग के दौरान 4 शातिर वाहन चोरों अहसान उर्फ शानू पुत्र जमशेद निवासी ग्राम रामपुर कला, मेहरबान पुत्र इजहार निवासी भंगी वाली गली ग्राम मिर्जापुर पोल, दिलशाद पुत्र इलियास व शमशाद पुत्र यामीन निवासीगण ग्राम दबकोरा थाना बेहट को गांगरोह नहर पुल से विकास नगर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे/निशानदेही पर चोरी की गई 11 मोटरसाइकिलें बरामद कर ली।  पांच मोटरसाइकिलों के सम्बंध में बेहट कोतवाली में मुकदमें दर्ज किए गए थे। दबोचे गए आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं जिनके खिलाफ नगर कोतवाली व बेहट कोतवाली में लगभग सात मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ वांछित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।


Leave a Reply