पुलिस ने बिना मास्क घूम रहे लोगों को पुलिस ने लताड़ा, 50 का काटा चालान

- देवबंद में शहर से लेकर देहात तक सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा
देवबंद [24CN] : कोरोना के बढ़ते संक्रमण की चेन को तोडऩे के लिए सरकार द्वारा घोषित साप्ताहिक लॉकडाउन के पहले दिन शनिवार को नगर के बाजार पूरी तरह बंद रहे। शहर से लेकर देहात तक सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। वहीं, पुलिस ने सख्ती बरतते हुए बिना मास्क पहन सड़कों पर घूम रहे ५० लोगों का चालान भी किया।
शनिवार को नगर में लॉकडाउन के दौरान प्रमुख बाजारों में कफ्र्यू की स्थिति नजर आई और बाजारों में केवल मेडिकल स्टोर ही खुले नजर आए। इसके बावजूद कोरोना से बेखौफ लोग दिन भर बाजारों में चहल कदमी करते दिखे।
लॉकडाउन का पालन कराने को लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। नगर के मंगलौर चैकी, तल्हेड़ी चुंगी, सुभाष चैक, यूनियन तिराहा, एमबीडी चैक, मुजफ्फरनगर चुंगी, आदि पर चेकिंग अभियान चलाया और बेवजह वाहनों पर घूम रहे लोगों को जमकर फटकार लगाई। साथ ही पुलिस ने बिना मास्क वाले ५० लोगों का चालान कर जुर्माना वसूला। एसडीएम राकेश कुमार, सीओ रजनीश उपाध्याय और प्रभारी निरीक्षक अशोक सोलंकी दिनभर क्षेत्र में गश्त करते रहे। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक नगर के विभिन्न क्षेत्रों में ५० से अधिक लोगों का बिना मास्क के सड़क पर आने के चलते चालान किया गया है। तथा कई लोगों को बिना मास्क दोबारा मिलने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।