shobhit University Gangoh
 

मास्क न लगाने की लापरवाही पर पुलिस ने BJP नेता को पीटा

मास्क न लगाने की लापरवाही पर पुलिस ने BJP नेता को पीटा

लखनऊः देश भर में तेजी से बढ़ते जा रहे कोरोना वायरस से बचाव में मास्क, सैनिटाइजर के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का महत्वपूर्ण स्थान है। वहीं इसे लेकर कई जगहों पर लापरवाही के मामले भी  आ रहे हैं। वहीं उत्तर प्रदेश कन्नौज के तालग्राम नगर में मास्क वितरण कार्यक्रम से घर वापस जा रहे भाजपा मंडल महामंत्री की मास्क न लगाने पर पुलिस ने पिटाई कर दी। भाजपाइयों ने थानाध्यक्ष से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

बता दें कि थाना क्षेत्र के ग्राम रोहिली निवासी भाजपा मंडल महामंत्री अभयप्रताप सिंह उर्फ पिंटू मंगलवार को नगर में जिलाध्यक्ष द्वारा मास्क वितरण कार्यक्रम में शामिल होकर घर जा रहे थे। जैसे ही वह नगर के बाहर पहुंचे तभी डायल 112 पुलिस ने मास्क न लगाने पर रोक लिया। इस पर दोनों लोगों में बहस होने लगी। बात बढ़ने पर सिपाही को अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा। आरोप है कि इसी बात को लेकर सिपाही ने भाजपा नेता से मारपीट कर दी, जिससे नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के नेताओं को अवगत कराते हुए थाने में पहुंचकर थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा से सिपाही की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की।

Jamia Tibbia