shobhit University Gangoh
 

पुलिस ने की गैंगस्टर के आरोपी की बुलेट कुर्क

पुलिस ने की गैंगस्टर के आरोपी की बुलेट कुर्क
  • सहारनपुर में रामपुर मनिहारान में गैंगस्टर के आरोपी बुलेट कुर्क करती तहसीलदार व पुलिसकर्मी।

सहारनपुर [24CN। थाना रामपुर मनिहारान पुलिस ने तहसीलदार अमित कुमार के नेतृत्व एक व्यक्ति की आपराधिक क्रियाकलापों द्वारा अर्जित की गई बाइक को गैंगस्टर की धारा-14(1) के अंतर्गत कुर्क कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली रामपुर मनिहारान पुलिस ने तहसीलदार अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में शातिर किस्म के अपराधी मैनपाल उर्फ मोनू पुत्र सुरेश निवासी मौहल्ला कायस्थान कस्बा व थाना रामपुर मनिहारान को गैर प्रांत की अवैध शराब परिवहन करने के आरोप में 2 अप्रैल 2021 को गिरफ्तार किया गया था तथा आरोपी मैनपाल उर्फ मोनू के खिलाफ 13 अप्रैल 2021 को गैंगस्टर एक्ट की धारा-2/3 के तहत मुकदमा दर्ज कर सम्पत्ति की जांच की गई तो पाया गया कि मैनपाल द्वारा जीविकोपार्जन के लिए संगठित गिरोह बनाकर अपराध अपने आर्थिक व भौतिक लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से गैर प्रांत की अवैध शराब के परिवहन जैसे गम्भीर अपराध कारित किए जा रहे हैं तथा अपराध से अर्जित धन से मैनपाल उर्फ मोनू ने बुलेट बाइक संख्या- यूपी-11बीवाई-5706 खरीदी है। इस पर न्यायालय जिला मैजिस्ट्रेट ने विगत 2 जुलाई को मैनपाल की बुलेट को गैंगस्टर एक्ट के तहत जब्तीकरण के आदेश दिए थे। इसके अनुपालन में आज तहसीलदार अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने मैनपाल उर्फ मोनू की बुलेट संख्या यूपी-11बीवाई-5706 को उसके मकान से जब्त कर लिया।

Jamia Tibbia