पुलिस के हत्थे चढ़े दो वारंटी आरोपी

पुलिस के हत्थे चढ़े दो वारंटी आरोपी
  • सहारनपुर में मंडी पुलिस द्वारा पकड़े गए वांछित आरोपी।

सहारनपुर। मंडी कोतवाली पुलिस ने दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली। मिली जानकारी के अनुसार मंडी कोतवाली पुलिस ने थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह व उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार चीमा के नेतृत्व में चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत धारा-324, 504, 506/452 आईपीसी के मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों कासिफ व रजा पुत्रगण नफीस निवासीगण आली हैगरान लुहारों का मौहल्ला थाना मंडी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान काटकर जेल भेज दिया।