पुलिस ने दो वांछित आरोपी किए गिरफ्तार

पुलिस ने दो वांछित आरोपी किए गिरफ्तार
  • सहारनपुर में मंडी कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी।

सहारनपुर। मंडी कोतवाली पुलिस ने डकैती प्रयास करने वाले बदमाश समेत दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली।

मिली जानकारी के अनुसार मंडी कोतवाली पुलिस द्वारा प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह व वरिष्ठ उपनिरीक्षक राशिद खां सूरी के नेतृत्व में बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत डकैती का प्रयास करने वाले एक वांछित आरोपी दानिश पुत्र दिलशाद शक्का निवासी मौहल्ला मुस्तरक कस्बा व थाना मीरापुर जनपद मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार कर लिया। जबकि प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह, संजय शर्मा व एंटी रोमियो टीम प्रभारी शहजाद हैदर जैदी के नेतृत्व में पुलिस ने एक वांछित आरोपी इरशाद उर्फ राजू पुत्र दिलशाद निकट चावलों की कोठी रेंच का पुल थाना कुतुबशेर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान काटकर जेल भेज दिया।