पुलिस ने दो वांछित आरोपियों को किया गिरफ्तार
- सहारनपुर में गागलहेड़ी पुलिस द्वारा दबोचे गए आरोपी।
सहारनपुर [24CN]। थाना गागलहेड़ी पुलिस ने दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक नाजायज तमंचा, कारतूस व छूरी बरामद कर ली। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान काटकर जेल भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार थाना गागलहेड़ी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार ने भगवानपुर रोड स्थित बाईपास अंडरपास के नीचे से दो वांछित आरोपियों कौशल पुत्र चंद्ररूप निवासी खुब्बनपुर थाना भगवानपुर एवं आदेश पुत्र मुकेश निवासी गांव रायपुर थाना भगवानपुर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक नाजायज तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस व एक नाजायज छूरी बरामद कर ली। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ वांछित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
