shobhit University Gangoh
 

पुलिस ने दो लुटेरों को किया गिरफ्तार, नगदी व बुलेट बरामद

चिलकाना। थाना चिलकाना पुलिस ने बुलेट बाइक से लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो शातिर लुटेरों को दबोचकर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त बुलेट बाइक व नगदी बरामद कर ली।

थाना चिलकाना प्रभारी सतेंद्र राय ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि विगत दिवस 4 अप्रैल को थाना चिलकाना में लूट का मुकदमा दर्ज कराया गया था। मामले का खुलासा करने के लिए उनके नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया था। उन्होंने बताया कि आज गठित पुलिस टीम ने रावणपुर मोड़ के पास से लूट की घटना में शामिल दो आरोपियों जाकिर हसन पुत्र दीन मोहम्मदपुर व अजीम पुत्र तारिक निवासीगण रावणपुर बुजुर्ग थाना चिलकाना को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट के 5100 रूपए, वादी का आधार कार्ड व घटना में प्रयुक्त बुलेट बाइक संख्या यूपी- 11सीएच-1066 बरामद कर ली। पुलिस ने दोनों आरोपियों का वांछित धाराओं में चालान काटकर जेल भेज दिया।

Jamia Tibbia