पुलिस ने दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार, आलाकत्ल बरामद

- सहारनपुर में कोतवाली रामपुर मनिहारान पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए हत्यारोपी।
रामपुर मनिहारान [24CN]। रामपुर मनिहारान कोतवाली पुलिस ने युवक की हत्या में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल बरामद कर लिया।
मिली जानकारी के अनुसार रामपुर मनिहारान कोतवाली क्षेत्रांतर्गत गांव सहजवा निवासी राजपाल पुत्र बिसम्बर ने अपने बेटे विनय को आरोपी संजय कुमार व मांगेराम पुत्रगण देवीसिंह निवासीगण सहजवा थाना रामपुर मनिहारान द्वारा ईंटों से चोट पहुंचाकर घायल करने व उपचार के दौरान मौत होने के सम्बंध में कोतवाली रामपुर मनिहारान में तहरीर दी थी। इस पर पुलिस ने आरोपी संजय कुमार व मांगेराम के खिलाफ धारा-304 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था।
आज कोतवाली रामपुर मनिहारान पुलिस ने कोतवाली प्रभारी विशाल श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपनिरीक्षक कपिल देव सिंह व इस्लामनगर चौकी प्रभारी आजाद सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों संजय कुमार व मांगेराम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल बरामद कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान काटकर जेल भेज दिया।