पुलिस ने दो नशा तश्करो को गिरफतार कर जेल भेजा
नकुड 7 मार्च इंद्रेश। आप्रेशन सवेरा के अंतर्गत कोतवाली पुलिस ने दो नशा तस्करो को गिरफतार कर उनके कब्जे से 106 ग्राम स्मैक बरामद की है।
कोतवाल धर्मेंद्र कुमार ने इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि चैकिंग के दौरान चिडाव रोड के पास दो व्यक्तियों को गिरफतार किया। उनकी जामा तलाशी मे उनके कब्जे से 54 ग्राम व 52 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पकडे गये आरोपियों की पहचान घाटमपुर निवासी सददाम व जुल्फान के रूप मे हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर उन्हे जेल भेज दिया । आरोपी सददाम के खिलाफ नकुड कोतवाली मे एनडीपीएस एक्ट के अंतगर्त दो मामले पहले से ही दर्ज है।
