पुलिस ने दो गौ तस्करों को गैंगस्टर में निरूद्ध कर भेजा जेल

पुलिस ने दो गौ तस्करों को गैंगस्टर में निरूद्ध कर भेजा जेल
  • सहारनपुर में गंगोह पुलिस द्वारा पकड़े गए गैंगस्टर के आरोपी।

गंगोह। गंगोह कोतवाली पुलिस ने दो गौतस्करों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार गंगोह कोतवाली पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह व उपनिरीक्षक नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे चैकिंग अभियान के तहत गौतस्करी में लिप्त दो आरोपियों बशीरा व नजरा पुत्रगण मंजूर अली निवासीगण गांव सांगाखेड़ा थाना गंगोह के खिलाफ धारा-2/3 गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को उनके मकान से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।