पुलिस ने गैरइरातेदन हत्या के मामले वांछित दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
- सहारनपुर में जनकपुरी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी।
सहारनपुर। थाना जनकपुरी पुलिस ने गैरइरादेतन हत्या के मामले में वांछित चल रहे दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार उनके कब्जे से मृतक का आधार कार्ड, मोबाइल, सिल्वर फाल रंग पीला सफेद स्कूटी बरामद कर ली।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को वादी सम्मिलित त्यागी पुत्र मामचंद निवासी मौहल्ला टैगोर गार्डर पेपर मिल रोड हिम्मतनगर ने थाने में लिखित तहरीर देकर बताया था कि आरोपियों ईशु उर्फ सोमेश पुत्र विरेंद्र निवासी अर्पित विहार थाना जनकपुरी व अनुभव पुत्र दीपक गौड़ निवासी जनता रोड चकहरेटी थाना जनकपुरी ने उसके बेहट अभिउदय को अधिक मात्रा में नशीले पदार्थ का सेवन कराने के चलते अभिउदय की मौत हो गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी थी।
पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक लालसिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रदीप चीमा व उपनिरीक्षक चंद्रपाल सिंह के नेतृत्व में मुकदमा उपरोक्त में त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनों नामजद आरोपियों ईशु उर्फ सोमेश पुत्र विरेंद्र निवासी अर्पित विहार थाना जनकपुरी व अनुभव पुत्र दीपक गौड़ निवासी जनता रोड चकहरेटी थाना जनकपुरी को जनता रोड व रघुकुल कालोनी से आगे जाने वाले बेहट अड्डे की तरफ रास्ते में खाली पड़े प्लाट से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मृतक का आधार कार्ड, मोबाइल व स्कूटी संख्या यूपी-11बीए-7718 बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपियों का चालान काटकर जेल भेज दिया।
