पुलिस ने नशा तस्कर समेत दो आरोपी किए गिरफ्तार

पुलिस ने नशा तस्कर समेत दो आरोपी किए गिरफ्तार
  • सहारनपुर में मंडी पुलिस द्वारा पकड़ा गया आरोपी।

सहारनपुर। कोतवाली मंडी पुलिस ने एक नशा तस्कर समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली। पुलिस ने नशा तस्कर के कब्जे से 320 अवैध चरस व 230 रूपए की नगदी बरामद कर ली।

मिली जानकारी के अनुसार मंडी कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह व उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने एक नशा तस्कर पैमाम उर्फ भईया पुत्र गुलफाम निवासी मौहल्ला हबीबगढ़ थाना कुतुबशेर को 62 फुटा रोड पर राजो के कब्रिस्तान के पास से गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पैगाम एक शातिर किस्म का अपराधी है जिसके खिलाफ थाना कुतुबशेर में एनडीपीएस एक्ट व मारपीट के कई मामले दर्ज हैं।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान दबोचे गए आरोपी पैगाम ने बताया कि मैं चरस हरियाणा से लाकर अच्छे दामों पर बेचता हूं तथा मुनाफा कमाता हूं। आरोपी ने बताया कि आज मैं बरामद चरस बेचने जा रहा था तभी पुलिस ने पकड़ लिया। इसी थाना पुलिस ने कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह व उपनिरीक्षक प्रमोद के नेतृत्व में एक अन्य वारंटी आरोपी इंतजार पुत्र इकलाख निवासी कमेला कालोनी थाना मंडी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों का वांछित धाराओं में चालान काटकर जेल भेज दिया।