५० लाख रूपए की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने दो आरोपी किए गिरफ्तार

सहारनपुर। देहात कोतवाली पुलिस ने 50 लाख रूपए की धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली।

देहात कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार चाहल ने बताया कि विगत 1 फरवरी को वादी कर्नल बलबीर सिंह सेवानिवृत्त पुत्र हरीश चंद्र सिंह निवासी गणपति कुंज सर्कुलर रोड देहरादून की लिखित तहरीर के आधार पर एकराय होकर पूर्व नियोजित षडयंत्र के तहत फर्जी लिखा-पढ़ी करके नोटेरी एग्रीमेंट तैयार की धोखाधड़ी कर वादी से 50 लाख रूपए ठगने तथा रूपए वापस मांगने पर वापस न देने, फोन पर जान से मारने की धमकी के सम्बंध में महेश कुमार त्यागी पुत्र सोमदत्त त्यागी निवासी गांव भरतपुर थाना नागल हाल निवासी इंदिरा नगर देहरादून, अमजद अली पुत्र यूसुफ निवासी कामेशपुर थाना फतेहपुर, अदनाल पुत्र नामालूम निवासी अज्ञात, गुरदेव सिंह पुत्र किशन सिंह निवासी अज्ञात, गोयल सीएम पुत्र नामालूम निवासी अज्ञात व अभय पुत्र नामालूम निवासी अज्ञात, बाबा नाम व पता अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

उन्होंने बताया कि आज उनके व उपनिरीक्षक दीपचंद के नेतृत्व में पुलिस ने दो नामजद आरोपियों रणवीर सिंह पुत्र अभय पुत्र भूपसिंह निवासी हेमा माजरा थाना मुलाना जनपद अम्बाला हरियाणा, संजीव उर्फ बंटू उर्फ गोयल पुत्र मुकेश निवासी अमर विहार कालोनी थाना जगाधरी सिटी जनपद यमुनानगर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान काटकर जेल भेज दिया।