पुलिस ने दबोचे दो आरोपी, एक अवैध तमंचा व चाकू बरामद

पुलिस ने दबोचे दो आरोपी, एक अवैध तमंचा व चाकू बरामद
सहारनपुर में कुतुबशेर पुलिस द्वारा दबोचे गए आरोपी।

सहारनपुर। थाना कुतुबशेर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक अवैध तमंचा व चाकू बरामद करने में सफलता हासिल कर ली।

मिली जानकारी के अनुसार 28 जनवरी को वादी मौ0 इबरार पुत्र इकराम निवासी ग्राम भोजवाला थाना बेहट ने थाने में लिखित तहरीर देकर बताया था कि तीन अज्ञात युवकों ने उसे लाठी-डंडों से मारपीट कर व गालीगलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी थी।

थाना कुतुबशेर पुलिस ने आज प्रभारी निरीक्षक एच. एन. सिंह व उपनिरीक्षक कुलवंत सिंह मलिक के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में शामिल दो शातिर युवकों अनिकेत उर्फ छेरा पुत्र राजपाल व नीरज पुत्र सूरजपाल निवासीगण निकट रविदास मंदिर मानकमऊ थाना कुतुबशेर को मानकमऊ ईदगाह ककराला रोड से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस 315 बोर व एक नाजायज चाकू बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपियों का धारा-3/4/25 आयुध अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।


Leave a Reply