पुलिस ने तीन वारंटी आरोपिययों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने तीन वारंटी आरोपिययों को किया गिरफ्तार
  • सहारनपुर में रामपुर मनिहारान पुलिस द्वारा दबोचे गए वारंटी आरोपी।

रामपुर मनिहारान। कोतवाली रामपुर मनिहारान पुलिस ने तीन वारंटी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली रामपुर मनिाहरान पुलिस द्वारा थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में वांछित व वारंटी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एसीजेएम न्यायालय से घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में जारी किए गए वारंट के आधार पर एक आरोपी संजय कुमार पुत्र ऋषिपाल निवासी हरडेकी थाना रामपुर मनिहारान को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा एसीजेएम प्रथम सहारनपुर के न्यायालय के वारंटी तीरथपाल पुत्र देवीसिंह, सुशील पुत्र कर्णसिंह निवासीगण जांनखेड़ा थाना रामपुर मनिहारान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों का चालान काटकर जेल भेज दिया।