पुलिस ने तीन वांछित महिला आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने तीन वांछित महिला आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • सहारनपुर में चिलकाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार की गई महिला आरोपी।

चिलकाना। थाना चिलकाना पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में वांछित चल रही तीन महिला आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली।

थाना चिलकाना प्रभारी सतेंद्र कुमार राय ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि थाना चिलकाना पुलिस ने उपनिरीक्षक राजेंद्र गिरि के नेतृत्व में थाना चिलकाना धारा-147, 148, 149, 307, 324, 325, 352/34 आईपीसी के मामले में वांछित चल रही तीन महिला आरोपियों हसीना पत्नी मुमताज, गुलिस्ता पत्नी आलिमगीर व नाजमा पत्नी तालिब निवासीगण सौंधेबांस बरथाकायस्थ थाना चिलकाना को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।