shobhit University Gangoh
 

पुलिस ने महिला समेत तीन शातिर चोर दबोचे

पुलिस ने महिला समेत तीन शातिर चोर दबोचे
  • सहारनपुर में बेहट पुलिस द्वारा दबोचे गए शातिर चोर।

सहारनपुर [24CN] । बेहट कोतवाली, स्वाट टीम व अभिसूचना विंग की संयुक्त टीम ने जसमौर तिराहा से एक महिला समेत तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नगदी व चोरी के लाखों रूपए मूल्य के जेवरात बरामद कर लिए। पुलिस ने तीनों आरोपियों का चालान कर जेल भेज दिया।

कोतवाली प्रभारी राजकुमार ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि शाकम्भरी रोड पर गांव जसमौर के चौराहे पर एक महिला समेत तीन व्यक्ति किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। थाना पुलिस, स्वाट टीम व अभिसूचना विंग की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जिनमें शिवकुमार, रामपाल उर्फ पवन पुत्रगण मानसिंह तथा भूरी पत्नी बबलू निवासी इसोपुर थाना निगोही जनपद शाहजहांपुर शामिल हैं। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से नगदी, आभूषण व एलईडी भी बरामद कर ली।

प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा ने बताया कि पूछताछ में दबोचे गए आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने ढाई माह पूर्व कलसिया में सचिन के घर में घुसकर लूट की घटना को अंजाम दिया था। इसके अलावा 11 दिन पूर्व गांव ताजपुरा में दुकान का शटर तोड़कर चोरी की थी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दबोचे गए तीनों आरोपी घुमंतू जाति के हैं जो दिन के समय फूल व अन्य सामान बेचने के बहाने मकानों को चिन्हित करते हैं तथा रात्रि में चिन्हित किए गए मकानों पर धावा बोलकर लूट व चोरी करते हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों का चालान काटकर जेल भेज दिया।

यह भी पढे >>  UP Panchayat Chunav: लखनऊ समेत कई जिलों की आरक्षण लिस्ट जारी (24city.news)

Jamia Tibbia