पुलिस ने तीन आरोपी किए गिरफ्तार, चोरी का सरिया बरामद

- सहारनपुर में नागल पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए सरिया चोर।
नागल। थाना नागल पुलिस ने हाइवे पर सरिया चोरी करने वाले तीन आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस ने दबोचे गए आरोपियों के कब्जे से चोरी का सरिया बरामद कर लिया।
थाना नागल प्रभारी प्रवेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 21 अगस्त को वादी देवराज पुत्र सहदेव सिंह निवासी कस्बा व थाना नागल ने कय्यूम व अकरम पुत्रगण अय्यूब तथा फरमान पुत्र मकसूद निवासीगण ताजपुर थाना नागल के खिलाफ निर्माणाधीन सहारनपुर-हरिद्वार हाइवे के पुल से रेहड़े में लादकर सरिया चोरी करने के सम्बंध में मुकदमा दर्ज कराया गया था।
उन्होंने बताया कि आज उनके व उपनिरीक्षक अश्विनी शर्मा, अशोक मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस ने गांव ताजपुर गढ़ी जाने वाले रास्ते पर स्थित धर्मकांटा तिराहे से आरोपी कय्यूम, अकरम व फरमान निवासीगण ताजपुर थाना नागल को चोरी किए गए सरिए के साथ गिरफ्तार कर लिया।
थाना प्रभारी प्रवेश कुमार ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने निर्माणाधीन सहारनपुर-हरिद्वार हाइवे के पुल गांव गढ़ी ताजपुर में सरिया पड़ा देखा तो उन्होंने सरिया चोरी करने की योजना बनाई तथा बीती देर रात सरिए को रेहड़े में भरकर चोरी करके ले आए थे। आज हम बरामद सरिए को बेचने जा रहे थे तभी पुलिस ने हमें दबोच लिया।