पोस्टर चिपकाने के मामले में पुलिस के हत्थे चढ़े तीन आरोपी, भेजे जेल
- सहारनपुर में देहात कोतवाली पुलिस द्वारा दबोचे गए भड़काऊ पोस्टर लगाने के आरोपी।
सहारनपुर [24CN]। कोतवाली देहात पुलिस ने शेखपुरा कदीम में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के उद्देश्य से पोस्टर चिपकाने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। देहात कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार चाहल ने बताया कि दस जून की रात्रि में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा शेखपुरा कदीम में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के उद्देश्य से पोस्टर चिपकाए गए थे। इस सम्बंध में कोतवाली देहात में धारा-295, 509 आईपीसी व धारा-7 सीएलए एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
उन्होंने बताया कि विवेचना के दौरान प्रकाश में आए तीन आरोपियों शादाब पुत्र मौहम्मद शहजाद निवासी पेपर मिल रोड डेरा बंदा नवाज के सामने चौकी शेखपुरा कदीम कोतवाली देहात, साहिब पुत्र मौहम्मद साजिद निवासी शेखपुरा अड्डा डेरा बंदा नवाज के पीछे चौकी शेखपुरा कदीम कोतवाली देहात एवं बिलाल पुत्र हाजी एहसान निवासी मौहल्ला कोटला निकट टैम्पू स्टैंड चौकी शेखपुरा कदीम कोतवाली देहात, सिकंदर पुत्र गयूर, साहिल पुत्र दिलनवा व अजीम पुत्र बल्लू निवासीगण मौहल्ला दरबारा शेखपुरा कदीम कोतवाली देहात प्रकाश में आए थे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने तीन आरोपियों शादाब, साहिब व बिलाल को दबिश देकर शेखपुरा कदीम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों का वांछित धाराओं में चालान काटकर जेल भेज दिया।
