डकैती के प्रयास में पुलिस ने पकड़े तीन आरोपी

डकैती के प्रयास में पुलिस ने पकड़े तीन आरोपी
  • सहारनपुर में मंडी पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी।

सहारनपुर। थाना मंडी पुलिस ने डकैती का प्रयास करने वाले तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नाजायज असलाह बरामद कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार मंडी कोतवाली पुलिस द्वारा थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह व वरिष्ठ उपनिरीक्षक राशिद खान सूरी के नेतृत्व में चलाए जा रहे चैकिंग अभियान के दौरान फैसल मस्जिद के पास डकैती का प्रयास करने वाले तीन शातिर आरोपियों अलीम कुरैशी पुत्र सलीम कुरैशी निवासी गांव खुजेड़ा थाना ककरौली जिला मुजफ्फरनगर, समद कुरैशी पुत्र बसीर उर्फ भोला निवासी मौहल्ला मुस्तर्क कस्बा व थाना मीरापुर जिला मुजफ्फरनगर, मोहसिन कुरैशी पुत्र इनाम निवासी मौहल्ला हयात कालोनी खाताखेड़ी थाना मंडी को दबोचकर उनके कब्जे से दो तमंचे 315 बोर मय चार जिंदा कारतूस व नाजायज चाकू बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ वांछित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।