पुलिस ने महिला वारंटी को किया गिरफ्तार

- सहारनपुर में कुतुबशेर पुलिस द्वारा पकड़ी गई महिला वारंटी।
सहारनपुर [24CN]। थाना कुतुबशेर पुलिस ने एक वारंटी महिला को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली।
थाना कुतुबशेर प्रभारी पीयूष दीक्षित ने बताया कि उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार शर्मा व महिला उपनिरीक्षक पूजा शर्मा ने न्यायालय एडीजे/स्पेशल जज पोक्सो एक्ट सहारनपुर द्वारा जारी किए गए वारंट के अनुपालन में प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक वारंटी महिला भूरी पत्नी इकबाल निवासी तासीन नसीर कालोनी अम्बाला रोड पेट्रोल पम्प के सामने सहारनपुर को उसके मकान से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी महिला का चालान काटकर जेल भेज दिया।