पुलिस ने वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
- सहारनपुर में गागलहेड़ी पुलिस द्वारा दबोचा गया आरोपी।
गागलहेड़ी [24CN]। थाना गागलहेड़ी पुलिस ने मुठभेड़ में एक वांछित बदमाश को दबोचकर उसके कब्जे से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद कर लिए।
मिली जानकारी के अनुसार थाना गागलहेड़ी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे चैकिंग अभियान के अंतर्गत उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार ने बेहड़ी गुर्जर तिराहे से मुठभेड़ व गौकशी के मामले में वांछित चल रहे एक बदमाश आस मौहम्मद उर्फ आशु पुत्र समीर निवासी गांव चांदपुर थाना गागलहेड़ी को दबोचकर उसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर व दो जिंदा कारतूस बरामद कर लिए। पुलिस ने आरोपी का वांछित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया।
