पुलिस ने शातिर वाहन चोर को किया गिरफ्तार

पुलिस ने शातिर वाहन चोर को किया गिरफ्तार
  • सहारनपुर में मंडी पुलिस द्वारा पकड़ा गया वाहन चोर।

सहारनपुर। मंडी कोतवाली पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को दबोचकर उसके कब्जे से चोरी की बाइक व नाजायज चाकू बरामद कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार मंडी कोतवाली पुलिस द्वारा निरीक्षक मनोज कुमार व उपनिरीक्षक अशोक कुमार के नेतृत्व में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गोल कोठी के पास से एक शातिर चोर रियाज पुत्र रिजवान निवासी अहमद कालोनी खाताखेड़ी थाना मंडी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की एक बाइक व एक नाजायज चाकू बरामद कर लिया। निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि दबोचा गया रियाज शातिर किस्म का बदमाश है जिसके खिलाफ विभिन्न थानों में एक दर्जन से अधिक मुकदमे पंजीकृत हैं। पुलिस ने आरोपी चालान काटकर जेल भेज दिया।