shobhit University Gangoh
 

पुलिस ने शातिर चोर को किया गिरफ्तार

पुलिस ने शातिर चोर को किया गिरफ्तार
  • सहारनपुर में गंगोह पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया आरोपी।

गंगोह। कोतवाली पुलिस ने एक शातिर चोर को दबोचकर उसके कब्जे से चोरी का बैटरा बरामद कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार गंगोह कोतवाली पुलिस द्वारा थाना प्रभारी जसवीर सिंह के निर्देशन व निरीक्षक सतेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे चैकिंग अभियान के तहत पुलिस ने एक शातिर चोर सलमान पुत्र नवाब निवासी खानपुर गुर्जर थाना गंगोह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की एक बैटरा बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी का चालान काटकर जेल भेज दिया।

Jamia Tibbia