
रेप के आरोपी को पुलिस ने गिरफतार कर जेल भेजा
नकुड 10 फरवरी इंद्रेश। कोतवाली पुलिस ने नाबालिगा से रेप के आरोपी को गिरफतार कर जेल भेज दिया है।
कोतवाल धर्मेद्र कुमार ने बताया विगत 18 जनवरी को अंबेहेटा निवासी एक व्यक्ति ने कस्बे के ही एक युवक उसकी नाबालिग बेटी के साथ छेडछाड करने का मुकदमा दर्ज क राया था। जिसके बाद जांच व नाबालिगा के मेडिकल के बाद पुलिस ने इस मुकदमे मे पोक्स एक्ट व रेप की धाराओ को बढाते हुए जांच आगे बढायी।
पुलिस ने बताया कि मंगलवार को पुलिस ने आरोपी अब्दुल खालिक को अंबेहेटा से गिरफतार कर लिया। जिसके बाद उसका मेडिकल कराकर पुलिस ने न्यायालय के समक्ष पेश किया। जंहा से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी एक अन्य मुकदमे मे पहले भी जेल जा चुका है।
