पुलिस ने मुठभेड के बाद नशातस्कर को गिरफतार किया

पुलिस ने मुठभेड के बाद नशातस्कर को गिरफतार किया
  • नशा तस्कर के पैर मे लगी गोली

नकुड 9 दिसंबर इंद्रेश। पुलिस ने आपरेशन सवेरा के अंतर्गत नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नशा तस्कर से हुई मुठभेड मे नशा तस्कर को घायल अवस्था मे गिरफतार किया है।

प्रभारी निरिक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि सहारनपुर परिक्षेत्र के डीआईजी के निर्देशन मे चल रहे इस अभियान के अंतर्गत अंबेहेटा चैकी प्रभारी घाटमपुर तिराहे पर संदिग्ध वाहनो की चैकिगं कर रहे थे। तभी गंगोह की ओर से बिना नंबर की बाईक आती हुई दिखायी दी। जिसे पुलिस ने रोका तो उसने बाईक को पीछे मोडकर भागने का प्रयास किया। हडबडी मे उसकी बाईक फिसलकर गिर गयी। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने बाईक छोडकर पुलिस पर जान से मारने की नियत से फायर झोंक दिया।

पुलिस ने आत्मरक्षा मे गोली चलायी तो गोली उसके पैर मे लगी । घायल बदमाश को पुलिस ने पकड लिया। पकडे गये बदमाश की पहचान घाटमपुर निवासी अमजद पुत्र राशिद के रूप मे हुई है। उसे प्राथमिक उपचार के लिये अस्पताल मे भर्ती कराया गया हैं । पुलिस का दावा है कि अमजद के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के अर्तंगत कई मुकदमे दर्ज है। मुठभेड मे शामिल टीम मे प्रभारी निरिक्षक धर्मेंद्र कुमार ए उपनिरिक्षक नीरज कुमार,हेड कांस्टेबल दीपक कुमार, प्रवेश कुमार व वरकार शामिल रहे।