पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार
- सहारनपुर में गंगोह कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया दुष्कर्म का आरोपी।
गंगोह। कोतवाली गंगोह पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली।
मिली जानकारी के अनुसार गंगोह कोतवाली पुलिस द्वारा कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा के निर्देशन व निरीक्षक राजकुमार सिंह के नेतृत्व में वांछित व वारंटी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी मौ. तारिक हसन उर्फ जाहिर पुत्र जाकिर निवासी योसफपुर चौतरा थाना झिंझाना जिला शामली हाल निवासी दुकान अरमान गारमेंट्स मौहल्ला टांकान कस्बा गंगोह को सरकारी अस्पताल के गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया।
थाना प्रभारी कैंतुरा ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी कस्बा गंगोह के मौहल्ला टांकान में गारमेंट्स की दुकान है। उसकी दुकान पर आने वाली शादीशुदा महिला से दोस्ती हो गई थी तथा उसके दोस्तों शाहरूख व दानिश भी जान पहचान भी इस महिला से हो गई थी। हम तीनों ने उस महिला को दोस्ती का विश्वास दिलाकर भरोसे में ले लिया था। फिर हमने उस महिला को बहला फुसलाकर गंगोह में कॉफी शॉप पर बुलवाया था जहां हम तीनों ने उस महिला को डरा धमकाकर सम्बंध बनाए थे। मैं और दानिश उस महिला को करनाल के एक होटल में भी लेकर गए थे। पुलिस ने आरोपी तारिक हसन का चालान काटकर जेल भेज दिया।
