पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • सहारनपुर में बेहट पुलिस द्वारा दबोचे गए दुष्कर्म के आरोपी।

बेहट [24CN]। कोतवाली पुलिस ने युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान काटकर जेल भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार बेहट कोतवाली में तैनात उपनिरीाक/कार्यवाहक प्रभारी नरेंद्र कुमार पांडेय व उपनिरीक्षक भारत सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने वादिया की तहरीर पर दर्ज किए गए मुकदमे में नामजद आरोपी मनोज पुत्र मांगेराम वाल्मीकि निवासी गांव कलसिया थाना बेहट व सूर्यकांत पुत्र मामचंद कश्यप निवासी गांव कुरडीखेड़ा थाना बिहारीगढ़ को गिरफ्तार कर लिया।

कार्यवाहक थाना प्रभारी ने बताया कि थाना बिहारीगढ़ क्षेत्रांतर्गत गांव जयंतीपुर निवासी एक विवाहिता द्वारा कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया गया था कि आरोपी मनोज ने उसे अपनी गाड़ी में कलसिया तिराहे से बैठाकर मुजफ्फराबाद ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती बलात्कार किया। जबकि सूर्यकांत ने आरोपी मनोज का सहयोग किया था। इस सम्बंध में पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा-376डी, 506 आईपीसी व 3(2)5क एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान काटकर जेल भेज दिया।