पुलिस ने मुठभेड़ में घायलावस्था में किए गिरफ्तार

पुलिस ने मुठभेड़ में घायलावस्था में किए गिरफ्तार
  • सहारनपुर में देहात कोतवाली पुलिस द्वारा घायलावस्था में दबोचे गए वांछित बदमाश।

सहारनपुर। थाना देहात कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान लूट के मुकदमे में वांछित चल रहे दो शातिर बदमाशों को घायलावस्था में गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, एक जिंदा व दो खोखा कारतूस 315 बोर, एक चाकू, एक बिना नम्बर प्लेट लगी मोटरसाइकिल एवं 43 हजार रूपए की नगदी बरामद कर ली।

मिली जानकारी के अनुसार थाना देहात कोतवाली पुलिस  प्रभारी निरीक्षक सुनील नागर, उपनिरीक्षक सुबोध कुमार शर्मा व श्याम सिंह के नेतृत्व में ग्राम मंशापुर नहर पटरी बालपुर रजवाहे के पास संदिग्ध व्यक्ति/ वाहन की चैकिंग की जा रही है, तभी बालपुर रजवाहे की तरफ से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति आते दिखाई दिए, संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस ने टार्च की रोशनी दिखाकर रूकने का इशारा किया तो पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल सवार संदिग्धों ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायर झोंक दिया तथा चिलकाना की तरफ जाने वाले रोड पर भागने लगे। पुलिस ने भी बदमाशों का पीछा किया। कुछ दूरी पर जाकर बदमाशों की मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर नीचे गिर पड़ी।  पुलिस को नजदीक आता देश बदमाशों ने पुनः पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की जिसमें दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। घायल बदमाशों की पहचान अब्दुल रहमान पुत्र मंतजीर निवासी दया गार्डन कालोनी थाना देहात कोतवाली व दिलेशान पुत्र शहजाद निवासी मिल्लतनगर थाना कोतवाली देहात के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, एक जिंदा व दो खोखा कारतूस 315 बोर, एक अवैध चाकू, एक बिना नम्बर की मोटरसाइकिल व 43 हजार रूपए की नगदी बरामद कर ली। पुलिस ने आरोपियों का धारा-109(1) बीएनएस व 3/4/25 आम्र्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।


Leave a Reply