पुलिस के हत्थे चढ़े चार वारंटी आरोपी

पुलिस के हत्थे चढ़े चार वारंटी आरोपी
  • सहारनपुर में थाना मिर्जापुर पुलिस द्वारा पकड़े गए वारंटी आरोपी।

मिर्जापुर। थाना मिर्जापुर पुलिस ने चार वारंटी आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली।

मिली जानकारी के अनुसार थाना मिर्जापुर पुलिस द्वारा थाना प्रभारी नरेश कुमार के निर्देशन में अपराधों की रोकथाम, वांछित व वारंटी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुनील कुमार शर्मा व उपनिरीक्षक संदीप सिंह के नेतृत्व में दबिश देकर चार वारंटी आरोपियों आरिफ व मुकर्रम उर्फ लालू पुत्रगण रिजवान रायपुर थाना मिर्जापुर तथा अवैध खनन के मुकदमे के वारंटी देशराज पुत्र रूपराम निवासी रायपुर थाना मिर्जापुर एवं आबकारी अधिनियम के मुकदमे के वारंटी योगेंद्र पुत्र मामचंद निवासी सैद मौहम्मदपुर गढ़ उर्फ नागल थाना मिर्जापुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चारों आरोपियों का चालान काटकर जेल भेज दिया।